jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

गैर हाजरी और निलंबन नहीं करने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते डिंडौरी बीइओ को पकड़ा

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। गैर हाजरी और निलंबन का निकल करने के नाम पर हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी डिंडौरी को लोकायुक्त जबलपुर ने मंगलवार की दोपहर उन्हीं के कार्यालय में ट्रैप कर लिया।

- Install Android App -

लोकायुक्त इंस्पेक्टर जीएस मर्सकोले ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल चिचरिंगपुर के सहायक अध्यापक व प्रभारी प्राचार्य रामकुमार सैयाम पिता अमर सिंह सैयाम द्वारा 9 सितम्बर को लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत की गई थी कि बीइओ डिंडौरी सुरेश कुमार द्विवेदी द्वारा उनकी गैर हाजरी और निलंबन रोकने के बदले 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है। मामले की तस्दीक करने के बाद 13 सितम्बर मंगलवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डिंडौरी में दबिश दी गई। जैसे ही प्रभारी प्राचार्य ने बीईओ को 20 हजार रूपये की रिश्वत दी उसी दौरान उन्हें पकड़ा गया। कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त टीम में निरीक्षक जीएस मर्सकोले के नेतृत्व में निरीक्षक आस्कर किंडो व अन्य अमला शामिल है।