jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

हरदा न्यूज़ : नपाध्यक्ष और सीएमओ पहुंचे श्रीनगर काॅलोनी, चार दिन में समस्या का  समाधान करने का दिया आश्वासन

मकड़ाई समाचार हरदा। वार्ड नंबर 34 की श्रीनगर काॅलोनी के रहवासियों ने सोमवार को 8 माह पुरानी पानी की समस्या को लेकर ठेले पर खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया था। वहीं, संयुक्त कलेक्टर डीके सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या को हल कराने की मांग की थी।

- Install Android App -

इसे लेकर मंगलवार को नपाध्यक्ष भारती कमेडिया ओर सीएमओ ज्ञानेंद्र कुमार यादव श्रीनगर काॅलोनी पहुंचे, वहीं काॅलोनीवासियों से पानी की समस्या को लेकर चर्चा की। इस दौरान नपाध्यक्ष कमेडिया ने बताया कि इस काॅलोनी में रहने वाले लोग कलेक्ट्रेट जाने के एक दिन पूर्व मेरे पास आए थे। जिस पर उन्हें चार दिनों के भीतर समस्या के निदान करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके यहां के लोग कलेक्ट्रट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का हल बातचीत करने पर निकल सकता था लेकिन इन लोगों ने बेवजह इस बात को मुद्दा बनाया है।

नपाध्यक्ष ने कहा कि यहां पर पानी का टैंकर भेजा जा रहा है। यहां पानी की समस्या बताने वाले अधिकांश परिवारों के पास नल कनेक्शन नहीं है। ना ही इन लोगों ने सालों से नपा का टैक्स जमा किया। यहां रहने वाले लोगों के पास वोटर कार्ड गांवों का है। उन्होंने कहा कि यदि इन परिवारों द्वारा यदि वैध कनेक्शन ले लिए जाते हैं तो चार दिनों में यहां पर पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा।