jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

गोरखपुर से गोपालपुर मार्ग रात तीन बजे से बंद, सिवनी नदी में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

मकड़ाई समाचार डिंडौरी/गोरखपुर। सिवनी नदी में बाढ़ के चलते दर्जनों गांव का संपर्क जनपद मुख्यालय से टूट गया है। करंजिया और बजाग जनपद क्षेत्र में सोमवार की रात से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। सिवनी नदी में बाढ़ के चलते गोरखपुर से गोपालपुर मार्ग रात तीन बजे से बंद हो गया है। इसी के साथ सड़वा से झनकी मार्ग भी सुबह पांच बजे से बंद है। पानी पुल के ऊपर से होने के चलते यह मार्ग में आवागमन बंद हो गया है। जन जीवन में भी असर पड़ा है।

- Install Android App -

जनपद मुख्यालय करंजिया आना जाना सुबह से ही दर्जनों गांव के लोगो का बंद है। अभी भी क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। इसी तरह जिला मुख्यालय में भी सोमवार की सुबह से शुरू हुआ रुक-रुक कर बारिश का दौर रात में भी जारी रहा। सुबह भी रिमझिम बारिश हो रही है। नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। बारिश के चलते बिलगढा बांध का एक गेट मंगलवार की सुबह खोला गया है। बताया गया कि बारिश और होने पर और गेट खोले जाएंगे। क्षेत्र में बारिश के चलते जहां धान की फसलों को राहत मिलेगी, वहीं अन्य फसल प्रभावित हो सकते हैं। किसान इस को लेकर चिंतित हो रहे हैं।