मकड़़ाई समाचार रायपुर। स्थानीय राजेंद्र नगर मे सराफा व्यापारी और उसकी पत्नि ने शिकायत कर्ता की पत्नी के नाम की जमीन को खरीदने का सौदा किया फिर सोने की कीमत उछाल है बताकर निवेश की सलाह देकर और रुपयेे लेकर फरार हो गए। मामला राजेंद्र नगर की अग्रोहा सोसायटी निवासी शिव कुमार अग्रवाल केे साथ हुई ठगी का है। उन्होेने पुलिस को महावीर नगर की राज ज्वेलर्स संचालक अनिल वर्मा उसकी पत्नि अंजली सोनी और यशोदा के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाइ्र है।
शिव कुमार ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी के नाम की जमीन को अनिल ने फरवरी में 21 लाख में बेचने का सौदा किया। जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद अनिल ने उसकी पत्नी को 5-5 लाख रुपये के दो चेक दिए। अकाउंट में रकम के बाद अनिल ने उसे 11 लाख रुपये के और चेक दिए। चेक को बैंक में लगाने के पूर्व ही अनिल शिव कुमार के पास पहुंचा और उसे सोने की कीमत में उछाल होने की बात कही। इसके बाद पूर्व में दिए गए 10 लाख रुपये के अलावा 11 लाख रुपये के चेक को वापस मांगते हुए कमिशन के साथ लौटाने की बात कही। इसके एवज में उसने अनिल को रजिस्ट्री पेपर अमानत के तौर पर रखने के लिए कहा। अनिल के जाल में आकर शिव कुमार ने उसके अकाउंट में आरटीजीएस के माध्यम से रुपये लौटा दिए।
शिव कुमार जब अनिल से पैसे मांगने के लिए गया तो, वहां पहले से मौजूद यशोदा नाम की महिला ने शिव कुमार को झांसे में लेते हुए बताया कि सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल है। इस वजह से उसे और पैसों की जरूरत है। इसके बाद अनिल ने शिव कुमार को सोने की कमाई का आधा मुनाफा देने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में 12 लाख रुपये ले लिया। लंबे समय से अनिल से संपर्क नहीं होने पर शिव कुमार उसके दुकान पहुंचा तो उसे पता चला अनिल अपनी पत्नी के साथ दुकान बंद कर भाग गया है। इसके साथ ही जिस जमीन का पैसा अनिल से लेना था वह भी किसी और को बेचकर भाग गया।
ब्रेकिंग
पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ...
रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त
छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त
MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार
MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर
आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
हरदा में तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत
आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, हंडिया फीडर में मेंटेनेंस
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
