jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

गोवंश अवशेष मिलने से सनसनी,हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर  | द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में गोवंश अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। हिंदू संगठन के पदाधिकारी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने का घेराव किया। पुलिस पर अवैध वसूली और गोहत्यारों का संरक्षण का आरोप लगाया। थाने में नारेबाजी करने पर अफसर पहुंचे और देर रात अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

- Install Android App -

विभाग संयोजक तन्नू शर्मा के मुताबिक अहीरखेड़ी क्षेत्र में कई गोवंशों के अवशेष पड़े हुए थे। गोतस्कर या मांस तस्करों ने गोवंश का वध कर अवशेष फैंके थे। कार्यकर्ता थाने पहुंचे तो पुलिस ने तवज्जो नहीं दी। घटना को गंभीरता से न लेने पर पप्पू कोतले, विजय कलखोर, विपिन राठौर, राजेश राठौर, नमन चौहान, मोहित शर्मा सहित कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

नाराज कार्यकर्ता पुलिस के विरुद्ध ही थाना परिसर में बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने जय-जय श्रीराम, देश का मान बजरंग दल, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, गोमाता के सम्मान में बजरंग दल मैदान में के नारे लगाए। देर रात एसीपी बीपीएस परिहार और अन्नपूर्णा टीआइ गोपाल परमार को मौके पर आना पड़ा।