jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया

गौशाला में गायों की मौत की सूचना पर प्रशासन पहुंचा गौशाला,, संचालक से कहा पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज होगा,

के के यदुवंशी
सिवनी मालवा । शहर से 20 किलोमीटर दूरी पर बनी गौशाला में शासन की योजना और मदद के बाद भी गौशाला मैं अव्यवस्था के बीच गायों को रखा जा रहा है । गायो की मौत सूचना के बाद मौके पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम गायों को देखने हथनापुर गौशाला शनिवार को पहुंची।   चिकित्सा विभाग के द्वारा गाय का चेकअप में पता चला कि गौशाला में कई गायें बुरी तरह से बीमार हैं और मरणासन्न अवस्था में भी मिली हैं।

- Install Android App -

शुक्रवार को वायरल वीडियो से प्रशासन हरकत में आया जिले के डॉ जितेंद्र कुलारे तहसीलदार प्रमेश जैन सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे और गौशाला में अवस्था देख संचालक पर भड़क गए कहा इस तरह की व्यवस्था में पशु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी गाय के लिए गौशाला में पानी की व्यवस्था नहीं थी चारा भी नहीं था गाय भूखी नजर आ रही थी तहसीलदार प्रेमेश जैन ने बताया कि वायरल वीडियो दो-तीन दिन पुराना है वायरल वीडियो करने वाले से भी पूछताछ की जा रही है। हथनापुर गौशाला में गौवंश की मौत का वीडियो वायरल होने के बाद उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ जितेंद्र कुल्हारे और तहसीलदार प्रमेश जैन ने गौशाला पहुँचकर निरीक्षण किया गौशाला संचालक सुजीत गौर के विरुद्ध शिवपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गौशाला संचालक का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।गौशालाओं में मानिटरिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी। किया गया।