jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

ग्राम पंचायत बघवाड में सड़क और नाली निर्माण में अनियमितता की ग्रामीणो ने की शिकायत

मकड़ाई समाचार टिमरनी | टिमरनी विकास खंड की ग्राम पंचायत बघवाड में इन दिनों सड़क और नाली निर्माण का कार्य चल रहा है।जिसमें निर्माण ऐजेंसी ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कार्य में भारी लापरवाही देखने को मिल रही है। मंगलवार को ग्रामीणो ने मौके पर पहुंचकर जब नाली और सड़क की गुणवत्ता देखी तो दंग रह गए। ग्रामीणो द्वारा ग्राम पंचायत सचिव एवं इंजीनियर को मौखिक सूचना दी गई लेकिन वे निर्माण कार्य देखने नही आए। उल्टे ग्राम पंचायत  सरपंच ने काम बंद करवा दिया। ग्रामीण कुंवरसिंह राजपूत सतीश सिंह ,जितेद्र राजपूत ,गौतम सिुंह, दीपेश पाटिल कन्हैया ने विरोध करते हूुए बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण  में तय मापदंड के अनुसार जो सामग्री रेत गिट्टी सीमेंट का उपयोग होना तो वो नही किया जा रहा जिससे यह सड़क कुछ महीनो में  जर्जर  हो जायेगी मौके पर ग्रामीणो ने निर्माण कार्यो विडियो बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को शेयर किया।उक्त निर्माण कार्य की जांच करने के लिए जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को ध्यान आर्कषित कराया। कुछ दिन पहले एक नाली का निर्माण किया गया था जो कि घटिया बनाई गई थी। ग्रामीणो के विरोध पर उसे दोबारा बनाया गया।