ब्रेकिंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख

घर के पवित्रता के लिए मंदिर में रखें गंगा जल का कलश और पंच धातु का पिरामिड

वास्तु शास्त्र में घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने की टिप्स बताई गई हैं। जिन घरों में वास्तु दोष होते हैं, वहां नकारात्मकता बनी रहती है। कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में पिरामिड भी रखना चाहिए। जानिए सकारात्मकता बढ़ाने के लिए वास्तु की कुछ खास चीजें…
> एकाग्रता बढ़ाने के लिए और घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए घर में पिरामिड रख सकते हैं। ध्यान रखें पिरामिड तांबा, पीतल या पंचधातु का होगा तो बहुत शुभ रहता है। कभी भी लोहे का या एल्युमीनियम का पिरामिड घर में नहीं रखना चाहिए। घर में रखने के लिए लकड़ी के पिरामिड भी बहुत शुभ माने जाते हैं।
> घर में पवित्रता बनाए रखने के लिए गंगा जल का कलश रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की वंदनवार बांधें। इसके शुभ असर से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और नकारात्मक ऊर्जा घर के बाहर ही रहती है।
> घर के मंदिर में नारियल, चांदी का सिक्का रखना बहुत शुभ रहता है। मंदिर में चांदी की मूर्तियां रखकर उनका पूजा करनी चाहिए। पूजा-पाठ से जुड़ी चीजों के लिए चांदी सबसे अच्छी धातु मानी जाती है।

> मुख्य द्वार पर स्वस्तिक लगाना चाहिए। इसके शुभ असर से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है। द्वार पर नीचे की ओर महालक्ष्मी के चरण चिह्न बनाना चाहिए। ये शुभ निशान घर की समृद्धि में वृद्धि करने वाले माने गए हैं। दरवाजे पर ऊँ का चिह्न भी लगा सकते हैं।
> श्रीकृष्ण की सुंदर फोटो घर में लगाने से मानसिक तनाव दूर हो सकता है। ऐसी फोटो, जिसमें गौ माता हो, श्रीकृष्ण बांसुरी बजा रहे हों, उसे घर में जरूर लगाएं। ये चित्र मन को शांति देता है और घर का वातावरण सकारात्मक और पवित्र बनाता है।

- Install Android App -