jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

भारत में 19990 रुपए हो सकती है हुवावे वॉच GT2e की कीमत

नई दिल्ली. टेक कंपनी हुवावे भारतीय बाजार में हुवावे वॉच GT2e लॉन्च करने की तैयारी में है। ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत की जानकारी सामने आ गई है। जिसके मुताबिक भारत में इसे 19990 रुपए में बेचा जाएगा। यूरोपीयन बाजार में इसकी कीमत लगभग 16500 रुपए है यानी भारत में यह वॉच लगभग 3500 रुपए तक महंगी मिलेगी। हालांकि कंपनी की तरफ से भारत में इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हुवावे इंडिया ने इसका डेडिकेटेड पेज भी जारी किया है, जिसमें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डीटेल्स दी गई है। इसे मार्च में ग्लोबली लॉन्च हुए हुवावे पी-40 सीरीज स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 14 दिन तक चलेगी। इसे हुवावे वॉच GT2 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है।

हुवावे वॉच GT2e: भारत में इतनी हो सकती है कीमत

  • फ्लिपकार्ट के मुताबिक, हुवावे वॉच GT2e की कीमत 19990 रुपए रखी गई है। साइट पर एक्टिव और स्पोर्ट वैरिएंट लिस्टेड है और यह ग्रेफाइट ब्लैक, आइसी व्हाइट और मिंट ग्रीन कलर में अवेलेबल है। हालांकि इनकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
  • यूरोपीयन मार्केट में इसकी कीमत 16500 रुपए है। इसे ब्लैक स्टेनलेस स्टील और स्टेनलेस स्टील ऑप्शन समेत तीनों कलर में अवेलेबल है।

हुवावे वॉच GT2e: फीचर्स एंड स्पेसिफिकेशन

  • वॉच में 1.39 इंच का 454×454 पिक्सल रेजोल्यूशन से लैस राउंड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो स्लाइड और टच सपोर्ट करेगा।
  • इसमें 4 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह वॉटर रेजिस्टेंट है, इसकी बॉडी 5ATM सर्टिफाइड है।
  • इसमें 15 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड सपोर्ट मिलेगा, जिसमें क्लाइम्बिंग, साइकिलिंग, आउटडोर रनिंग और स्वीमिंग शामिल हैं।
  • यह इनकमिंग कॉल्स, एसएमएस और ईमेल के रियल टाइम नोटिफिकेशन मिलते हैं।
  • इसमें एक्सीरेलोमीटर, एयर प्रेशर सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिग सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और कैपेसिटिव सेंसर मिलते हैं।
  • इसमें SpO2 सेंसर भी मिलता है, जो यूजर की बॉडी का ऑक्सीजन लेवल बताता है। रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए इसमें जीपीएस सपोर्ट भी मिलता है।
  • कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। यह एंड्रॉयड 4.4 और आईओएस 9.0 या उससे लेटेस्ट वर्जन वाले डिवाइस के साथ काम करेगी।

- Install Android App -