jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

चलती ट्रेन में महिला के साथ अभद्रता के मामले पर सतना में सियासत गरमाई, भाजयुमो ने फूंका विधायक का पुतला

मकड़ाई समाचार सतना। चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में प्रदेश भर में मची खलबली के बीच सतना में भी सियासत गरमा गई है। सतना और कोतमा के कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। भाजपा के युवा मोर्चा विधायक के खिलाफ सड़क पर उतर आया।

रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला द्वारा सतना विधायक और कोतमा विधायक पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है, जिसके विरोध में सतना भाजपा के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सतना के पन्नीलाल चौक में विधायक का पुतला दहन कर विरोध में नारे लगाए गए। साथ ही दोनों विधायकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

रेवांचल एक्सप्रेस के ए-1 कोच में महिला यात्री सफर कर रही थी। उसी कोच में सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा एवं कोतमा विधायक सुनील सराफ भोपाल जा रहे थे। महिला यात्री ने दोनों कांग्रेसी विधायकों पर सफर के दौरान अभद्रता का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत भोपाल पुलिस एवं रेलवे पुलिस को महिला द्वारा की गई है, दोनों कांग्रेसी विधायकों पर महिला से अभद्रता का गंभीर आरोप लगाते हुए युवा मोर्चा भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया गया और दोनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

- Install Android App -

कांग्रेस विधायकों द्वारा ट्रेन में किया गया कृत्य के खिलाफ पुतला दहन किया गया है। यह कृत्य माफी योग्य नहीं है। इस पर जीआरपी को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को भी दोनों विधायकों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।-सौभाग्य केशरी, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो

पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की दिलाने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दोनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी ही चाहिए।-नरेंद्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा

कांग्रेस के विधायकों द्वारा ट्रेन में महिला के साथ की गई छेड़खानी को लेकर महिला मोर्चा आवाज बुलंद करेगी और पीड़िता को न्याय दिलवाकर रहेगी।-सीमा यादव, जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

भाजपा की यह सोची समझी साजिश है। सत्ता के लालच में चूर भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।-दिलीप मिश्रा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस