jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

युवती ने फांसी लगाई, स्वजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम, कहा- दुष्कर्मी के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

मकड़ाई समाचार सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में स्वजन व ग्रामीणों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। बहरी बाजार में रेंज ऑफिस के सामने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम भी किया गया, जिससे करीब घंटे भर बहरी-अमिलिया मार्ग में आवागमन बाधित रहा। स्वजन का आरोप था कि युवती के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। घटना की शिकायत पीड़िता व स्वजन द्वारा महिला थाना सीधी में की गई थी।

- Install Android App -

आरोपित एवं उसके पिता द्वारा धमकी देकर प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर युवती ने गुरुवार की शाम घर के पास आंवले के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवती की आत्महत्या के बाद स्वजन का आक्रोश बढ़ गया और उनके शुक्रवार की सुबह हंगामा करते हुए बहरी बाजार में सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया गया। चक्काजाम सुबह 11 बजे से करीब 12 बजे तक चला। स्वजन एवं ग्रामीणों द्वारा बहरी बाजार में सड़क पर शव रखकर शुरू किए गए हंगामे के बाद सुरक्षा की दृष्टि से बहरी बाजार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यहां बहरी थाने के साथ ही अमिलिया थाना व जिला मुख्यालय से भी पुलिस बल भेजा गया था। स्वजन की मांग थी कि आरोपितों के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया जाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हालांकि पुलिस अधिकारियों के आश्वासन व समझाइश के बाद स्वजन मान गए और चक्काजाम समाप्त कर दिया गया।

स्वजनों की मांग व दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि के लिए पुलिस द्वारा युवती के शव का पीएम मेडिकल टीम से कराया गया, चार सदस्यीय डाक्टर दल में एक महिला चिकित्सक को भी शामिल किया गया था। परीक्षण के लिए बिसरा सागर लैब भी भेजने की बात कही जा रही है ताकि बलात्कार संबंधी आरोप की सधाई स्पष्ट हो सके। युवती द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में बहरी पुलिस द्वारा आरोपित युवक के साथ ही उसके पिता के विरूद्घ भी आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज करते हुए दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है।