jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

BIG NEWS : चलती बस में शराबी कंडक्टर ने की छात्रा से बदतमीजी

मकड़ाई्र एक्सप्रेस 24 रायपुर।  छात्रा  एमिटी यूनिवर्सिटी से बस द्वारा वापस रायपुर लौट रही थी। बस में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद  हुआ। पीड़ित छात्रा खरोरा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता की छात्रा है। वो रोज की तरह बुधवार को भी ‌विश्वविद्यालय गई थी। वहां छुटने के बाद स्टूडेंट सिटी बस से वापस लौट रही थी। उसी दौरान यह विवाद हुआ है।

- Install Android App -

बस में कॉलेज से लौट रहे छात्रा से बदतमीजी करने का मामला

पीड़ित छात्रा के मुताबिक बस में तेज आवाज में गाना बज रहा था। इस पर मैंने कंडक्टर को साउंड कम करने के लिए कहा था। मगर वो मेरे पास आकर हंसने लगा। मेरा ही मजाक उड़ाने लगा। कंडक्टर ने शराब पी रखी थी। तब मैंने उससे कहा कि आपने बहुत शराब पी है। दूर से बात करें। युवती के ऐसे बोलते ही   कंडक्टर और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। कहने लगा कि तुझे इतनी प्रॉब्लम है तो तू नीचे उतर जा। इस बात को लेकर वह काफी देर तक छात्रा से बहस करते रहा। कंडक्टर छात्रा से गंदे लहजे में बात कर रहा था। जिसका विडिओ सामने आया है।