jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

MP News : मूसलाधार वर्षा से नर्मदा सहित 3 नदिया उफान पर पुल पर पानी, 36 घंटो सेे 2 रास्ते बंद, यात्री होे रहेे परेशान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नरसिंहपुर | जिले में मंगलवार की रात हुई मूसलाधार वर्षा से नर्मदा सहित कई नदिया उफना रही हैं। शेड नदी की बाढ़ से बेलखेड़ी शेड पुल डूबने के कारण गोटेगांव से नरसिंहपुर का मार्ग बंद है। यह स्टेट हाइवे क्रमांक 22 है जो जबलपुर से पिपरिया को जोड़ता है। साथ ही बरांझ और पाणाझिर नदी की बाढ़ से तेंदूखेड़ा और डोभी के बीच आवागमन बीते करीब 36 घंटे से बंद है।जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में निचले स्थानों पर बने कई घरों में पानी जाने से लोगों को नुकसान हो गया है।

- Install Android App -

मौसम ने बुधवार की सुबह से जरूर वर्षा से राहत दी है और हल्की धूप निकल आई है। नरसिंहपुर में सींगरी नदी की बाढ़ से कई वार्ड प्रभावित हैं। ग्राम करपगांव में भी कई घरों में पानी भर गया है। घर गृहस्थी का सामान सहित अनाज भीग गया है। नर्मदा भी लगातार हुई वर्षा से उफना रही है। 24 घंटे में नरसिंहपुर में 8.58 इंच पानी गिरने से हालात बिगड़ गए हैं। यहां जज के बंगले में पानी भर गया। करेली- नरसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर बारुरेवा रेलवे पुल की मिट्टी में कटाव हो गया है।इटारसी से जबलपुर आने वाली ट्रेनों को फिलहाल रोका गया है। जबलपुर से इटारसी की ओर जाने वाली ताप्ती और जनशताब्दी ट्रेन को रोका गया। बाद में इन्हें स्लो स्पीड में पुल से रवाना कराया गया है। जिले के सभी नदी-नाले उफना गए हैं। शेढ़ बेलखेड़ी और झामर पुल पर पानी आ गया है।