jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की मंडियों में 37,774 क्विंटल कृषि उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक आज का राशिफल : शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जानिए, क्या कहते हैं आपके भाग... सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

MP News : कार पलटने से 4 युवकों की मौत, एक घायल पिकनिक मनाने आए थे

हाइवेे पर वाहन चलातेे समय सावधानी रखनी आवश्यक है।ं बारिश केे मौसम में तेज रफतार वाहन फिसलने या पलटने का खतरा बना रहता है।ऐसा ही एक मामला जहां पिकनिक मनाने आए 5 युवक की कार तेज रफतार होने से अनियंत्रित होेकर पलट गई जिसमेे सवार पंाचोे युवक गंभीर रुप सेे घायल हो गए।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा | बुधवार को पिकनिक मनाने आए युवकों की कार जिले के गढ़ थाना अंतर्गत लालगांव चौकी के ग्राम पंचायत क्योटी के पास पलट गई। तेज रफ्तार कार पलटने से पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

- Install Android App -

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरमौर भेजा जहां पर एक युवक की मौत हो गई। अन्य तीन युवकों की मौत संजय गांधी अस्पताल में हुई है। एक घायल को प्रयागराज रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि प्रयागराज से पांच युवक क्रेटा कार क्रमांक यूपी.70 जीएच.8418 से क्योटी फाल घूमने आ रहे थे। जैसे ही वे ग्राम पंचायत क्योटी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार वाहन का नियंत्रण चालक कार से नियंत्रण छूट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

मृतकों की पहचान पंकज जायसवाल 29, सत्यजीत चटर्जी 30,  मनीष जयसवाल 29′,शिवम केसरवानी 27  पुत्र सीताराम केसरवानी सभी निवासी कोठापंचा जिला प्रयागराज के रूप में हुई है। एक युवक को गंभीर रूप से घायल होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है