jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

चीन की सेना ने ताइवान को चारों ओर से घेरकर,फाइटर्स ने कई बार बारूद की बारिश की |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली।  चीन की सेना ने तीसरे दिन ताइवान को चारों ओर से घेरकयर ड्रिल शुरू कर दी है। चीन के फाइटर जेट ने ताइवान के ऊपर हमले का अभ्‍यास किया है। इसमें चीन का शांडोंग एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल है। इस बीच अमेरिकी नौसेना ने भी मिसाइलों से लैस डेस्‍ट्रायर को दक्षिण चीन सागर के उस हिस्‍से से भेजा है |जिस पर ड्रैगन दावा करता है।

- Install Android App -

दरअसल, चीन ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन की अमेरिका यात्रा से भड़का हुआ है और लाइव फायर ड्रिल करके डराने की कोशिश कर रहा है।चीनी सेना के पूर्वी थिएटर कमांड ने एक बयान जारी करके कहा कि H-6K फाइटर्स ने कई बार बारूद की बारिश की। इस दौरान ताइवान के विभिन्‍न लक्ष्‍यों को तबाह करने के लिए कई बार हवाई अभ्‍यास किया। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा है कि उसने चीन के 70 फाइटर जेट और 11 युद्धपोतों को डिटेक्‍ट किया है। ताइवान ने कहा कि हमारे युद्धपोत, फाइटर जेट और जमीन आधारित मिसाइलें इस तरह की गतिविधियों का करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं।