ब्रेकिंग
अजब गजब :कुत्तो के डर से तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा:  वन विभाग ने रेस्क्यू किया चिड़िया घर भेजेंगे ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया बढ़ेगी भारत की धाक:  आपरेशन सिन्दूर को आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच प... एस.डी.ई.आर.एफ. ने  तहसील कार्यालय रहटगांव में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण 2025 में अब बिना लाइन लगाए, घर बैठे करें Ration Card Online Apply, पाएं सस्ता अनाज और ढेरों सरकारी फ... 2025 में घर बैठे बनाएं अपना E Shram Card, पाएं ₹3000 पेंशन और लाखों के फायदे! जानें पूरी प्रक्रिया MP Board 10वीं-12वीं वालों के लिए सुनहरा मौका फेल या कम नंबर? अब दोबारा परीक्षा दें! MP Board Second... पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार... हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम, Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की

चुनावी रंजिश और खूनी संघर्ष : भाजपायी और कांग्रेसी आपस में भिड़े, खूब फेंके पत्थर… कई घायल

कांग्रेस प्रत्याशी ने हरिजन बस्ती में जाकर मतदाताओं के साथ वोट न देने का आरोप लगाया

मकड़ाई समाचार सतना। भले ही अभी नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे न आये हो लेकिन प्रत्याशी हार जीत को लेकर तनाव में है। सतना नगर निगम के वार्ड 3 में देर रात चुनावी नतीजे को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने हरिजन बस्ती में जाकर मतदाताओं के साथ वोट न देने का आरोप लगाया और जमकर गालीगलौज की। कुछ ही देर पर विवाद बढ़ गया और भाजपा प्रत्याशी और उसके समर्थक भी पहुंच गए और दोनो पक्षो में चुनावी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गया।

- Install Android App -

सतना नगर निगम के वार्ड 3 बगहा मुहल्लें में हुए खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल है, जिसमें एक पक्ष से पूर्व पार्षद उषा दुबे घायल हुई तो दूसरे पक्ष से कांग्रेस प्रत्याशी के चाचा घायल हुए है। वाहनों में तोड़फोड़ हुई है। मोहल्ले में पूरा पुलिस बल तैनात किया गया है, वहां अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ हरिजन बस्ती पहुंचकर मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का आरोप लगाकर गालीगलौज कर ही रहे थे। तभी पूर्व महिला पार्षद उषा दुबे समझाने पहुंची जिस पर पत्थर बरसाया गया, कुछ ही देर में भाजपा प्रत्याशी अंशू तिवारी अपने समर्थकों के साथ पहुचें और दोनो तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मोर्चा संभाला पर दोनो पक्ष भाग निकले, पुलिस ने दोनो पक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की पहचान की जा रही। पुलिस के मुताबिक वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई है।