jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

हरदा/  जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग श्री सी.पी. सोनी ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन 2018 के तहत जनजातिय कार्य विभाग हरदा द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत हरदा विकास खंड के छात्रावास/आश्रमों के छात्र/छात्राओं द्वारा युवाओं के लिये जागरूकता एवं वोटर के शत-प्रतिषत टर्न आउट हेतु तथा मतदाताओं के वोट के प्रति रूझान एवं अपने मताधिकार के उपयोग का शत-प्रतिषत उपयोग करने हेतु रैली का आयोजन किया गया। रैली हनुमान मंदिर बाॅय-पास रोड से प्रांरभ होकर प्रताप टाॅकीज, चांडक चैराहा से नारायण टाॅकीज होते हुए वीर तेजाजी चैक नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई।

- Install Android App -

कार्य योजना अनुरूप शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्रों मे संचालित बालक एवं कन्या छात्रावास/आश्रमों के छात्र/छात्राओं द्वारा शत-प्रतिषत मतदान हेतु मतदाता जागरण रैली निकाली गई। स्थानीयजन, अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग ज्यादा से ज्यादा संख्या मे कर सके, इस हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली मे पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास हरदा, प्रीमैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास हरदा, उत्कृष्ट बालक छात्रावास हरदा, अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम हरदा तथा कन्या षिक्षा परिसर, उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, प्रीमैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास हरदा, नवीन अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास हरदा के छात्र/छात्राओं तथा छात्रावास अधीक्षक श्री एस.डी. पनागरे, श्री बीएल चाकरडे, श्री किषोर राठौर, श्री सुनील बिल्लोरे, फील्ड इंस्पेक्टर, एच.आर.मंडराई तथा अधीक्षिका सुश्री किरण कुमरे, श्रीमती सेवंती उईके, प्रमीला धोत्रे उपस्थित रहे।