jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

जज के कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट मामले का फैसला टला

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद महानगर में 2008 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों पर फैसला फिलहाल टल गया है। जज के कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण अब फैसले के 8 फरवरी को आने की संभावना है। अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को एक के बाद एक डेढ़ दर्जन से अधिक धमाकों में करीब 56 लोगों की मौत हो गई थी तथा 200 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके अलावा सूरत में भी बड़ी संख्या में जीवित बम बरामद किए गए थे।

- Install Android App -

पुलिस ने इन मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर करीब 77 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। स्पेशल अदालत के जज ए आर पटेल 1 फरवरी को इसका फैसला सुनाने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बम धमाका मामलों में फैसला नहीं आ सका है। न्यायाधीश पटेल अब संभवत 8 फरवरी को बम धमाका केस में अपना फैसला सुनाएंगे।