jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

जनरल बिपिन रावत के साथ मौजूद था MP का लाल, सीहोर के जितेंद्र का भी निधन

मकड़ाई समाचार सीहोर। तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार को हुए सेना के MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में मध्य प्रदेश के लाल सीहोर निवासी नायक जितेंद्र कुमार भी निधन हो गया  इस दुर्घटना में देश के पहले चीफ और स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 अधिकारियों कर्मचरियों का निधन हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जितेंद्र कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार नायक जितेंद्र कुमार जनरल बिपिन रावत के PSO के रूप में उनके साथ दौरे में शामिल थे। जितेंद्र सीहोर जिले के गांव धामन्दा के निवासी थे। दुर्घटना की सूचना के बाद सीहोर जिला प्रशासन के अधिकारी जितेंद्र कुमार के घर पहुँच गए। बताया जा रहा है कि कल गुरुवार को जितेंद्र कुमार का शव ग्राम धामन्दा पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा – मध्यप्रदेश की माटी के सपूत जितेंद्र कुमार जी को सादर श्रद्धांजलि। जिस हृदय विदारक हेलीकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत जी को हमसे छीन लिया, उसी में सीहोर के पुत्र ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए प्राण गवां दिए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान दें। ।ॐ शांति।