jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

MP Corona : बढ़े कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में मिले 19 पॉजिटिव, सामने आया गृह मंत्री का बड़ा बयान

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना केसों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 24 घंटे में मध्यप्रदेश में 19 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं इस मामले में सबसे ज्यादा Bhopal में मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राजधानी भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, उज्जैन में भी संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।

दरअसल बुधवार को जहां उन्हें पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 9 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 151 पहुंच गई है। बता दें कि औसतन रोजाना 10 से 15 मामले देखने को मिल रहे हैं। 21 दिन में राजधानी भोपाल में 151 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इंदौर में यह आंकड़ा 113 पहुंच गया है।

- Install Android App -

वहीं प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले पर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचने की आशंका पूर्णत निराधार है। मध्य प्रदेश सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। अगर Corona की तीसरी से मुकाबला करना भी पड़े तो प्रदेश पूरी तरह से तैयार है। इंदौर में मेडिकल ऑक्सीजन सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त है, इसके अलावा प्रदेश भर में तैयारी पूरी कर ली गई है। हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट तैयार किए जा रहे हैं।

आंकड़ों की बात करें तो 1 दिसंबर को 17, 2 दिसंबर 12 केस, 3 दिसंबर को 15 Positive, 4 दिसंबर को 18 मरीज, 5 दिसंबर को 10 केस, 6 दिसंबर 17 positive, 7 दिसंबर को 16, 8 दिसंबर 2021 को 14 नए केस जबकी आज 19 मरीजों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही बीते 21 दिन में भी 350 से ज्यादा केस मिले थे।

बता दें कि प्रदेश में अब तक 7,93,299 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें 7,82,619 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। 10,529 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। बुधवार को 9 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। रिकवरी रेट जहां 98% है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 0.02% पहुंच गया है।