jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

हरदा : जीवित महिला को समग्र आइडी में बता दिया मृत, बेटा माँ को जीवित सिद्ध करने लगा रहा नगर परिषद के चक्कर

मकड़ाई समाचार खिरकिया। इंटरनेट सुविधा अमूनन लोगों के बड़े काम आती है। लेकिन कभी कभी यह मुसीबत भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला वार्ड -14 की वयोवृद्ध महिला के साथ हुआ है। छीपाबड़ स्थित वार्ड -14 निवासी पार्वतीबाई पति स्व . छतरसिंह राजपूत वर्तमान में 72 वर्ष की उम्र में अपने बेटों केदारसिंह और रूपसिंह के साथ रह रही है। पिछले दिनों उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जब उनका बेटा रूपसिंह नगर परिषद के दफ्तर में गया, तब उनकी समग्र आइडी की पड़ताल की गई। तब रूपसिंह हतप्रभ रह गया। समग्र आइडी में उन्हें मृत बता दिया गया। उनकी मृत्यु साल 2020 में बताई गई है। जबकि वे जीवित है। ऐसे में रूपसिंह अपनी जीवित मां को जीवित सिद्ध करने के लिए विगत एक पखवाड़े से नगर परिषद दफ्तर के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे अपनी जीवित मां को जिंदा साबित करने के लिए तमाम जद्दोजहद करना पड़ रहा है। रूपसिंह का कहना है कि नगर परिषद के कर्मचारी हीलाहवाला कर रहे हैं। बता दें कि पार्वतीबाई विगत 50 साल से छीपाबड़ में वार्ड -14 में ही रह रही है। इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी जानकारी में यह प्रकरण नहीं है। वे संबंधित कर्मचारी से जानकारी लेकरे यथोचित कार्रवाई करेंगे।