jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

जनवरी में भारी गिरावट के बाद फरवरी की शुरुआत में चढ़ा बिटक्वाइन का दाम

क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमत में साल के पहले जनवरी महीने में भारी गिरावट का दौर देखा गया, लेकिन फरवरी की शुरुआत के साथ इसमें तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी बिटक्वाइन के दाम में 0.16 फीसदी की तेजी देखने को मिली और इसके साथ इस डिजिटल करेंसी की कीमत 4,640 रुपये बढ़कर 29,90,822 रुपये पहुंच गई।

- Install Android App -

क्रिप्टोकरेंसी में सबसे मूल्यवान है बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी आभाषी करेंसी है यानी आप इसे देख नहीं सकते। आसान शब्दों में कहें तो आप इसे डिजिटल रुपया कह सकते हैं। क्रिप्टोकरेंसी को कोई बैंक जारी नहीं करती है। इसे जारी करने वाले ही इसे कंट्रोल करते हैं। इसका इस्तेमाल डिजिटल दुनिया में ही होता है। वर्तमान में विश्व में बिटक्वान के साथ ही कई तरह की वर्चुअल करेंसी मौजूद हैं। मगर इनमें से बिटक्वाइन का मूल्य सबसे अधिक है।पिछले कुछ समय से निवेशकों का आकर्षण बिटक्वाइन की ओर तेजी से बढ़ा है। बिटक्वाइन ने निवेशकों को जोरदार रिटर्न भी दिया है।