jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग ने ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को दी बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव की जानकारी

मकड़ाई समाचार हंडिया। हंडिया के नागरिकों ने जिला-कलेकटर को समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश में हो रही भारी बारिश और उफनते नदी-नाले व बाढ़ को लेकर हरदा कलेक्टर श्री गर्ग ने शुक्रवार को हंडिया क्षेत्र का दौरा किया। हंडिया तहसील परिसर में बाढ़ को लेकर ग्राम चौपाल लगाई। इस मौके पर हरदा एसपी मनीष अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ राम कुमार शर्मा, एसडीएम श्रुति अग्रवाल,जनपद सीईओ, हंडिया प्रभारी तहसीलदार, शिव दत्त कटारे के साथ बरिष्ठ समाजसेवी अवंतिका प्रशाद तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व पत्रकार उपस्थित थे।

- Install Android App -

सर्वप्रथम जिला कलेक्टर ने स्टेप बाय स्टेप बाढ़ से प्रभावित डूब क्षेत्रों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि में चिकित्सकों के नहीं रहने की शिकायत जिला कलेक्टर से की जिसको लेकर कलेक्टर ने तत्काल दो चिकित्सकों को रात्रि में पदस्थ करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नगर के मध्य पुलिया नहीं होने से बाढ़ के समय गांव दो भागों में विभक्त हो जाता है। जिसको लेकर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया! ग्रामीणों ने गांव में आवारा मवेशी को लेकर कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने आवारा मवेशी को गौशाला में भेजने के निर्देश दिए।