jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला जेल में न्यायाधीश दुवारा वृक्षारोपण कर जेल का किया निरिक्षण 

मकड़ाई समाचार हरदा। म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा पी.सी.गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं प्रदीप राठौर, जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन मे वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिला जेल, हरदा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे न्यायाधीशगण डी.के.दांगी, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, प्रदीप राठौर सचिव, के.के.वर्मा, सी.जे.एम. एस.के.भदकारिया, विनीत साकेत, जे.एम.एफ.सी. कुमारी अर्पणा लोधी, जिला विधिक सेवा अधिकारी की उपस्थिति मे बेल, जामुन, निब्बू, आम एवं ऑवला आदि प्रकृति के पोधे लगाए गए।
प्रदीप राठौर, सचिव एवं के.के.वर्मा सीजेएम द्वारा कुमारी अर्पणा लोधी, विधिक सहायता अधिकारी के साथ जेल का निरीक्षण किया। जेल पर साफ सफाई एवं अन्य सभी व्यवस्थाएॅं उचित पाया। शिविर मे बंदियो को विधिक जानकारी दी गई एवं चर्चा कर समस्या का निदान किया। एम.एस. रावत जेल अधीक्षक द्वारा आभार व्यक्त किया गया, जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।