jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

जेल में बंद भाइयों को राखी नहीं बांध पाएंगी बहनें

रायपुर। भाई-बहन का सबसे बड़ा त्योहार रक्षाबंधन 3 अगस्त को है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से रायपुर सेंट्रल जेल समेत प्रदेश की सभी 33 जेलों में रक्षाबंधन पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया जाएगा। न तो बहनें अपने भाइयों से मिल पाएंगी और न ही राखी बांध सकेंगी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। सभी जेल प्रभारियों को यह निर्देश दे दिया गया है। डाक से आने वाली राखियों को सैनिटाइज करने के बाद संबंधित कैदियों को देने को कहा गया है। रक्षाबंधन पर सभी कैदियों के लिए विशेष भोजन बनाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि रक्षाबंधन के अवसर कैदियों को राखी बांधने के लिए हर साल जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की जाती है।

तीन महीने से मुलाकाती कक्ष बंद

पिछले तीन महीने से सभी जेलों के मुलाकाती कक्ष बंद हैं। कोरोना के चलते हाई कोर्ट का आदेश मिलने के बाद पैरोल और अंतरिम जमानत पर अकेले रायपुर से एक हजार से अधिक बंदी रिहा किए गए हैं। सभी को 31 अगस्त तक घरों में रहने को कहा गया है।

- Install Android App -

कोर्ट की सुनवाई आगे बढ़ी

कोरोना के चलते हाई कोर्ट के निर्देश पर सभी न्यायालयों में नियमित सुनवाई नहीं हो रही है। केवल अतिआवश्यक मामलों को विशेष कोर्ट में रखा जा रहा है। 31 जुलाई तक यह सुनवाई नहीं होगी। रायपुर जिला और इससे संबद्ध गरियाबंद, तिल्दा, राजिम, देवभोग स्थित न्यायालय में 16 से 31 जुलाई तक होने वाली सुनवाई 16 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच होगी।

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए राखी के अवसर पर प्रदेशभर की जेलों में होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। डाक से आने वाली राखियों को सैनिटाइज करने के बाद कैदियों तक पहुंचाया जाएगा।– केके गुप्ता, डीआइजी जेल मुख्यालय