झारखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति पिछले 21 दिनों से ढलान पर है। पिछले आठ दिनों से राज्य में पॉजिटिविटी रेट 2 प्रतिशत से नीचे मिल रही है। वहीं गुरुवार को तो यह 1 प्रतिशत से भी नीचे आ गयी। मंगलवार को राज्य में 1.18 प्रतिशत जबकि, बुधवार को 1.20 प्रतिशत पॉजिटिविटी मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पाया गया कि राज्य के 18 जिलों में संक्रमण का प्रतिशत 0 से 1 के बीच आ गया है। इन 18 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 0.01 से 0.89 के बीच पाई गयी है जबकि, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, लातेहार, कोडरमा, रांची व पश्चिमी सिंहभूम की पॉजिटिविटी 1 प्रतिशत से ज्यादा पाई गयी है। जिसमें सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और लातेहार में पॉजिटिविटी रेट 3 से 4 प्रतिशत के बीच पाई गयी है। कोरोना के तीसरी लहर में 3 जनवरी से 15 जनवरी तक कुल 13 दिनों का पीक पीरियड रहा, जिसमें 8 जनवरी को पीक था। आठ जनवरी को राज्य में सर्वाधिक 6.98 प्रतिशत पॉजिटिविटी से सबसे ज्यादा 5081 मरीज मिले थे।
ब्रेकिंग
एस.डी.ई.आर.एफ. ने तहसील कार्यालय रहटगांव में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण
2025 में अब बिना लाइन लगाए, घर बैठे करें Ration Card Online Apply, पाएं सस्ता अनाज और ढेरों सरकारी फ...
2025 में घर बैठे बनाएं अपना E Shram Card, पाएं ₹3000 पेंशन और लाखों के फायदे! जानें पूरी प्रक्रिया
MP Board 10वीं-12वीं वालों के लिए सुनहरा मौका फेल या कम नंबर? अब दोबारा परीक्षा दें! MP Board Second...
पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार...
हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम,
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की
टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण
Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ...

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |