jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

झारखंड के 18 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर पहुंची शून्य पर 

झारखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति पिछले 21 दिनों से ढलान पर है। पिछले आठ दिनों से राज्य में पॉजिटिविटी रेट 2 प्रतिशत से नीचे मिल रही है। वहीं गुरुवार को तो यह 1 प्रतिशत से भी नीचे आ गयी। मंगलवार को राज्य में 1.18 प्रतिशत जबकि, बुधवार को 1.20 प्रतिशत पॉजिटिविटी मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पाया गया कि राज्य के 18 जिलों में संक्रमण का प्रतिशत 0 से 1 के बीच आ गया है। इन 18 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 0.01 से 0.89 के बीच पाई गयी है जबकि, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, लातेहार, कोडरमा, रांची व पश्चिमी सिंहभूम की पॉजिटिविटी 1 प्रतिशत से ज्यादा पाई गयी है। जिसमें सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और लातेहार में पॉजिटिविटी रेट 3 से 4 प्रतिशत के बीच पाई गयी है। कोरोना के तीसरी लहर में 3 जनवरी से 15 जनवरी तक कुल 13 दिनों का पीक पीरियड रहा, जिसमें 8 जनवरी को पीक था। आठ जनवरी को राज्य में सर्वाधिक 6.98 प्रतिशत पॉजिटिविटी से सबसे ज्यादा 5081 मरीज मिले थे।