ब्रेकिंग
हरदा: हरदा पुलिस की लाठीचार्ज: जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घट... मोदी की सिर्फ शो-बाजी, मैं दो-तीन बार मिला हूं : राहुल गांधी संसद में मानसून सत्र का पहला सप्ताह चढ़ा हंगामे की भेंट संसद गेट पर राहुल-प्रियंका ने फाड़े एसआईआर पोस्टर, डस्टबिन में डाला मायानगरी मुंबई में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश जो रूट ने रचा इतिहास, द्रविड़ और कैलिस का तोड़ा रिकॉर्ड हरदा: 17 साल की किशोरी ने लगाई अज्ञात कारणों से फांसी, पुलिस जांच में जुटी !  कृषि उपज मंडी में धरना: हरदा किसान कांग्रेस ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम... रहटगांव : मकान का काम करते समय 35 वर्षीय युवक की 11 KV विद्युत लाइन से टकराने से मौत !  मप्र के गंजबासौदा मे खुदाई के दौरान निजाम को मिला 16-17 सदी का शिवलिंग !

झोलाछाप डॉक्टर की काली करतूत, क्लीनिक पर बंधक बनाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसे रातभर अपने क्लीनिक में बंधक बनाए रखा

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी क्लीनिक में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसे रातभर अपने क्लीनिक में बंधक बनाए रखा। सुबह होने पर महिला रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार की है। जहां शाम को महिला दवा लेने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर आई थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे रात भर अपने क्लीनिक पर बंधक बनाए रखा।

बताया जा रहा है कि सुबह होने पर महिला अपने रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मायके वाले घर गई और परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर झोलाछाप चिकित्सक सुधीर जायसवाल के खिलाफ तहरीर दी।

महिला की शिकायत पर पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। आनन-फानन में पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी झोलाछाप क्लीनिक संचालक को हिरासत में ले लिया। महिला का कहना है कि उसका पूर्व से डॉक्टर के यहां आना जाना था महिला का विवाह सीतापुर जनपद में हुआ है।