jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

टिमरनी: ग्राम भादूगांव में एक युवक की दबंगई आए दिन करता है लड़ाई झगड़ा, एसपी से की शिकायत, जिला बदर करने की मांग ग्रामीणों ने की।

हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम भादूगांव में गांव के ही एक युवक से ग्रामीण परेशान है।ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त युवक आए दिन किसी न किसी से मारपीट गाली गलौज करता है। जिससे गांव की शांति भंग हो रही है। ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षर युक्त शिकायत आवेदन जिला पुलिस अधीक्षक को दिया है। उसमें आरोप लगाया है कि उक्त युवक अपने पास में हथियार भी रखता है। पूर्व में उसके ऊपर थाना क्षेत्र में आधा दर्जन केस दर्ज है। ग्रामीणों डर है कि उक्त युवक पिछले माह भी एक महिला ओर एक पुरुष से जमकर मारपीट कर चोट पहुंचा चुका है। पुलिस को शिकायत करने पर वो जान से मारने की धमकी देता है। युवक के डर से गांव में कई पीड़ित लोगो के बच्चे स्कूल नहीं जाते। लोग काम धंधा भी नहीं कर पा रहे है। ग्रामीणों ने युवक के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जिला बदर की कार्यवाही की मांग की है।

क्या है शिकायत आवेदन,,

‘श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय

  जि. हरदा

विषय : -दीपक पिता सतीश (कल्लू) द्वारा आए दिन ग्रामीणों से लड़ाई झगड़ा एवं गाली गलोच की शिकायत बावत। 

महोदय जी निवेदन है कि हम समस्त आवेदक गण ग्राम भादू गांव के निवासी है। श्रीमान जी हमारे गांव का 

 दीपक पिता सतीश (कल्लू) द्वारा आए दिन रास्ता रोककर मारपीट गाली गलौज मारपीट करता है।

पूर्व ने भी कई लोगो से उसने मारपीट कर चोट पहुंचाई है। उसके पास धारदार हथियार भी रखता है। उसके आतंक से गांव में भय का माहौल है। अभी बीते माह भी गांव के ही एक महिला ओर एक पुरुष से उसने लड़ाई झगड़ा कर लकड़ी से मारपीट की थी। श्रीमान उसके डर से लोग अपना काम धंधा नहीं कर का रहे है।

आपसे निवेदन है कि उक्त व्यक्ति के थाना क्षेत्र के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए।

- Install Android App -

उसके ऊपर जिला बदर की कार्यवाही की जाए। 

श्रीमान जी अगर कार्यवाही नहीं हुई तो हमारे साथ कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।

श्रीमान जी आप उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर उसके भय आतंक से ग्रामीणों को बचा लीजिए।

आवेदक समस्त ग्रामीण

प्रतिलिपि 

श्रीमान कलेक्टर हरदा महोदय

श्रीमान आईजी नर्मदा पूरम महोदय