jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

टिमरनी : तारण जयंती महोत्सव पर नगर में निकली जिनवाणी पालकी शोभायात्रा |

टिमरनी नगर में 16वीं शताब्दी के आध्यात्मिक संत आचार्य प्रवर श्रीमद जिन “तारण स्वामी” जी का 575 वा जन्म जयंती महोत्सव जैन समाज के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सुबह जैन मंदिर में देव,गुरु, शास्त्र पूजा, मंदिर विधि की गई इसके पश्चात नगर में पालकी जी चल समारोह बड़े जैन चैत्यालय से निक्सली जो नगर के प्रमुख मार्गों से निकल तारण भवन पहुंची। जैन समाज के लोगो सहित नगरवासियों ने पालकी शोभायात्रा का स्वागत कर पूजन किया।ततपश्चात सामाजिक लोगो का पात्र भावना (भोजन) कार्यक्रम हुआ।समाज की कार्यकर्ता सदस्य सलोनी जैन ने आगामी कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में आज शाम को जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य नाटक एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे , रात्रि में सभी बच्चों को दिवाली पर अहिंसा का परिचय देने पर पुरस्कृत किया जावेगा।