jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Jabalpur News : नशेे में धुुत्त इनोवा कार चालक रईस जादो ने 3 गायों को रौंदा, 2 गाय की मौत !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर : शहर  में एक बार फिर तेज रफ्तार की घटना हुई है, जिसमें अधारताल थाना क्षेत्र के पंचवटी मंदिर के पास एक इनोवा ने सड़क किनारे बैठी 3 गायों को रौंदते हुए एक दुकान से जा टकराई। इस घटना में दो गौमाताओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं 1 गाय गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके अलावा, जिस दुकान से कार टकराई है वह भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

- Install Android App -

इधर टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो देखा कि कार में 4 लड़के सवार थे और चारों ही शराब के नशे में धुत थे। बता दें कि घटना को अंजाम देने के बाद 3 लड़के मौके से फरार हो गए तो वहीं भीड़ ने 1 युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनोवा इतनी तेज रफ्तार में थी कि 2 गायों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गाय के चारों पैर टूट गए हैं। इस घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जो भी शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। गौ प्रेमियों ने भी पुलिस से अपील की है कि कार सावर लड़कों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार हरियाणा पासिंग है। जिसका नंबर HR55V-2321 है। फिलहाल, पुलिस ने इनोवा को जब्त कर लिया है। साथ ही फरार तीनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी गई है।