हरदा : विधानसभा निर्वाचन के लिये सेक्टर अधिकारियों के संशोधित आदेश जारी किये गये है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये कुल 29 सेक्टर बनाये गये है। इन सभी सेक्टर्स के लिये एक-एक सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये गये है। नियुक्त सेक्टर अधिकारियों में तजपुरा सेक्टर के लिये पशु चिकित्सा अधिकारी श्री भगवानदास मुकाती, करताना सेक्टर के लिये उपयंत्री जनपद पंचायत टिमरनी श्री विष्णु पंवार, नौसर सेक्टर के लिये श्रम निरीक्षक श्री महेन्द्र ठाकुर, छिदगांवमेल सेक्टर के लिये कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री दिलीप गुथिया, मनियाखेड़ी सेक्टर के लिये सहायक संचालक कृषि श्री संजय यादव, टिमरनी सेक्टर के लिये अनिुविभागीय अधिकारी जल संसाधन टिमरनी श्री मधुबन उरमालिया, टिमरनी सेक्टर के लिये कार्यपालन यंत्री जल संसाधन टिमरनी श्रीमती सोनम बाजपेयी, उन्द्राकच्छ सेक्टर के लिये महाप्रबन्धक उद्योग श्री सचिन रोमड़े, सिरकम्बा सेक्टर के लिये महाप्रबन्धक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क हरदा श्री डी.के. त्रिपाठी, गाड़ामोड़ खुर्द सेक्टर के लिये प्रबन्धक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क श्री बी.एम. भट्ट, मन्नासा सेक्टर के लिये वन क्षेत्रपाल श्री धरमपुरी गोस्वामी, गोराखाल सेक्टर के लिये वनक्षेत्रपाल श्री पी.एल. धुर्वे, रहटगांव सेक्टर के लिये कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई हरदा श्री पवनसुत गुप्ता तथा पानतलाई सेक्टर के लिये सहायक यंत्री जल संसाधन टिमरनी श्री मौसम पोर्ते शामिल है।
इसके अलावा बड़झिरी सेक्टर के लिये एसडीओ वन श्री संजय जैन, राजाबरारी सेक्टर के लिये रेंजर श्री एम.एस. रघुवंशी, लोधीढाना सेक्टर के लिये रेंजर श्री हेमन्त शर्मा, जूनापानी सेक्टर के लिये रेंजर श्री नयन पालवी, कपासी सेक्टर के लिये उपयंत्री जनपद पंचायत टिमरनी श्री मंदीप किरार, कायदा सेक्टर के लिये एसडीओ वन श्री ओमप्रकाश बडारे, बंशीपुरा सेक्टर के लिये वन क्षेपाल श्री अवधेश धाकड़, सांवलखेड़ा सेक्टर के लिये एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री विनोद बरखने, सिराली सेक्टर के लिये जिला आयुष अधिकारी श्री अनिल वर्मा, गोमगांव सेक्टर के लिये पशु चिकित्सक श्री पंकज दुबे, जामनिया खुर्द सेक्टर के लिये उप संचालक पशु चिकित्सा श्री एस.के. त्रिपाठी, जिनवानिया सेक्टर के लिये प्रबन्धक ग्रामीण सड़क श्री बी.के. कापसे, रहटाकला सेक्टर के लिये उपयंत्री जनपद पंचायत खिरकिया श्री सोहित गोयल, कोथमी सेक्टर के लिये रेंजर श्री सुरेश सोमवंशी तथा पहटकला सेक्टर के लिये पशु चिकित्सा अधिकारी श्री हरिओम पाटिल को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा चार अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है, इनमें कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा के श्री ओ.पी. भारती, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री कमलेश सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र श्री सर्वेश कुमार तथा उपयंत्री जनपद पंचायत टिमरनी श्री सी.बी. सोनी शामिल है।
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !!
नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ...
हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की...
धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल
विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी
सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार।
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख
एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट
जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
