jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत  करताना पुलिस की वाहन चेकिंग में 4100 रुपये का जुर्माना वसूला

हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार कीमत की अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त !,

हंडिया:  पुलिस अधीक्षक  शंशाक सिंह द्वारा जिले में अवैध गतिविधि के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन मे  हंडिया थाना प्रभारी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

 

हंडिया पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 21.04.2026 को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम रातातलाई स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियो  में गोविन्द सांकला निवासी कचबैड़ी, सोनू उर्फ सोहन कहार निवासी अन्नापुरा हरदा तथा रूपेश गुर्जर निवासी ग्राम सुखरास शामिल हैं।

 

- Install Android App -

तलाशी के दौरान आरोपियो  के कब्जे से कुल 7.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, नगदी ₹14,000/- तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जप्त किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गोविन्द द्वारा मादक पदार्थ विक्रय

करना तथा अन्य दोनों आरोपियो के द्वारा खरीदना पाया गया।

उक्त आरोपियो  के विरुद्ध थाना हंडिया थाना में अपराध क्रमांक 148/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई