jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

टोटल लॉकडाउन का आदेश, अचानक स्कूल-कॉलेज सहित परिवहन सुविधाएं सभी बंद, ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया फैसला

लोगों को घर पर ही रहने का दिया आदेश, बड़े पैमाने पर कोविड-19 जांच कराने को कहा

बीजिंग: चीन ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दक्षिणी शहर बैस में परिवहन स्थगित कर दिया है और लोगों को घर पर ही रहने का आदेश दिया है। साथ ही, कक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं, गैर जरूरी कारोबार को बंद कर दिया गया है और लोगों की बड़े पैमाने पर कोविड-19 जांच करने का आदेश दिया गया है।

- Install Android App -

रेस्तरां को भी केवल भोजन खरीद कर ले जाने वाले ग्राहकों के लिए खोलने को कहा गया है और परिवहन को स्थगित करने के साथ-साथ ट्रैफिक सिग्नल को स्थायी रूप से लाल कर दिया गया है, ताकि वाहन चालकों को ताकीद रहे कि उन्हें घर पर ही रहना है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शहर में कोविड-19 के 135 मामले सामने आए, जिनमें से कम से कम दो मामले ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के हैं।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के अंतर्गत आने वाला बैस नवीनतम शहर है। महामारी को कतई बर्दाश्त नहीं करने की चीन की नीति के तहत कम संख्या में भी मामले आने पर सख्त कदम उठाए जाते हैं। चीन की चिंता बीजिंग में चल रहे शीतकालीन ओलंपिक खेल के दौरान महामारी को रोकने की है। हालांकि, मंगलवार को बीजिंग में कोविड का कोई मामला सामने नहीं आया।

ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने मंगलवार को बताया कि 30 से अधिक खिलाड़ी संक्रमित पाए जाने के बाद पृथकवास केंद्रों में हैं। संक्रमित होने पर औसतन सात दिनों तक पृथकवास में रहना होता है। गौरतलब है कि बैस शहर की कुल आबादी करीब 14 लाख है जबकि आसपास के इलाकों में करीब अन्य 30 लाख आबादी निवास करती है। यह शहर वियतनाम की सीमा के करीब है।