jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

डंपर और लोडिंग आटो की आमने सामने की टक्कर , हादसे में मां और दो मासूम बच्चों सहित 4 की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास। एमपी में रोज रोड एक्सीडेंट हो रहे हैं जिनमें कई लोगों की जानें जा रहीं हैं। ज्यादातर जानलेवा हादसे तेज रफ़्तार के कारण हो रहे हैं । ऐसा ही एक हादसा देवास में बाईपास पर राजोदा चौराहा क्षेत्र में बुधवार अलसुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो वाहनों की टक्कर में कई लोगों की मौत हो गई।

- Install Android App -

डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो बेटे शामिल हैं। हादसे में महिला का पति और ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज देवास जिला अस्पताल में चल रहा है।

तेज रफ्तार डंपर के चालक ने डिवाइडर क्रॉस करते हुए सामने से आ रहे लोडिंग ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहन पलट गए। हादसे में लोडिंग ऑटो में सवार मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब चार बजे हुआ। 32 वर्षीय रानी अपने दो बेटों ऋतिक और अंशु के साथ ऑटो में सवार थी दोनों बेटों की उम्र दो और तीन साल थी। रानी का पति सूरज भी उसके साथ था। दुर्घटना में सूरज और रायसेन निवासी ऑटो ड्राइवर बबलू भी गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मारे गए लोगों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इधर जेसीबी बुलाकर दोनों वाहनों को अलग—अलग भी कराया गया।