jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

Big News Mp: डबल मर्डर – होटल संचालक और ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती की आपत्ति जनक स्थिति में रक्त रंजित लाश मिली, हत्यारो ने होटल की तीसरी मंजिल में दिया घटना को अंजाम !

इंदौर : शनिवार को एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोकनगर में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात हो गई। मृतक युवक होटल संचालक है। और ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती है। दोनो का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  दोनो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे है। दोनो के शव आपत्ति जनक स्थिति में मिले है। एरोड्रम टीआई राजेश साहू के अनुसार मृतक रवि पिता पूनमचंद ठाकुर निवासी नंदानगर और सरिता पति ऋषि नरवारिया निवासी 41 बी अशोक नगर है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतारा। रवि का युवती के पास आना-जाना पिछले कई महीनों से था। दोनों के परिवार में विवाद भी चल रहा था। इस वजह से महिला का पति उसे लेकर अशोक नगर चला गया था। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के लोगों ने दोनों को साथ में देख लिया था। जानकारी के मुताबिक़ हत्या में करीबी रिश्तेदारों के नाम आ सकते हैं। पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। फुटेज में कुछ लोग घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य थाने की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।

- Install Android App -

मकान की तीसरी मंजिल पर हत्याकांड को दिया अंजाम  –

रवि ठाकुर सरवटे बस स्टैंड स्थित होटल वैष्णव संचालित करता था। घटना के दो घंटे बाद एडीसीपी आलोक शर्मा और मल्हारगंज एसीपी विवेक चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में पड़े थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज शव परिजनों को सौप दिया।