jhankar
ब्रेकिंग
MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. आज धनतेरस पर गुलजार रहेगा हरदा का बाजार पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम टेल क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचा तो किसान देंगे धरना, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन हरदा को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत हरदा में बैलगाड़ी दौड़ में चिमनियां और छोटा महबूब की जोड़ी ने मारी बाजी, जीता 31 हजार का इनाम देवास टीआई हत्याकांड के बाद हरदा की सियासत में आया ऊबाल आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्...

बड़ी खबर : करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार !

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या करने वाले आरोपियों को धर दबोचा। राजस्थान पुलिस ने हत्याकांड में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस के हवाले से ये खबर दी है।

आरोपी रामवीर को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। वहीं, रोहित राठौड़ और नितिन को चंडीगढ़ से अरेस्ट किया गया है। रोहित-नितिन के साथ एक और व्यक्ति है, जिसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। तीनों सेक्टर 22 A के एक होटल में छिपे थे।

- Install Android App -

हरियाणा से गिरफ्तार रामवीर ने ही शूटर्स की मदद की थी। सुखबीर की हत्या के बाद रामवीर ने अपनी बाइक से रोहित और नितिन फौजी को बगरू टोल प्लाजा ले गया था। यहां से दोनों बदमाश दिल्ली पहुंचे और फिर फरार हो गए थे।

मालूम हो की इस दौरान उनका गार्ड अजीत सिंह भी घायल हो गया था। हत्या के विरोध में कई जिलों में प्रदर्शन हुए। अगले दिन राजस्थान बंद रखा गया था।