jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, हो सकती है 10 साल तक की सजा

Rhea chakraborty arrested by NCB: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में ड्रग्स का एंगल अब बहुत बड़ा हो गया है। तीन दिन की पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीपी रविवार से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही थी। खबर है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। रिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 सी और 28 के तहत केस दर्ज किया गया है। इन धाराओं के तहत 6 महीने से लेकर 10 साल तक की सजा हो सकती है। इसी कानून की धारा 29 का भी जिक्र है, जिसे आपराधिक साजिश मानी जाती है।

एनसीबी की इस कार्रवाई के बाद सुशांत की बहन ने ट्वीट किया कि भगवान उनके साथ है। वहीं रिया के वकील संदीप मानशिंदे ने कहा, रिया के खिलाफ तीन-तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं। उसे सुशांत सिंह से प्यार करने की सजा दी जा रही है। उसकी खता यह है कि वह एक ड्रग एडिक्ट से प्यार करती थी। आगे की कार्रवाई के लिए रिया को अस्पताल ले जाकर जांच करवाई जाएगी। रिया, उसके भाई शौविक और सैम्युअल मिरांडा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

- Install Android App -

Rhea chakraborty के माथे पर शिकन नहीं

Rhea chakraborty को जब एनसीबी के दफ्तर से बाहर लाया गया और मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तब उसने मीडिया की ओर हाथ हिलाया। माना जा रहा है कि यह भी Rhea chakraborty की रणनीति का हिस्सा है। वह खुद को आत्मविश्वास से भरपूर दिखाना चाहती हैं।