jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

स्व. ईमरलाल बांके की स्मृति में परिवारजनों द्वारा मांगलिक भवन हेतु भूमि व राशि की गई दान

मकडाई समाचार हरदा। ग्राम चारखेड़ा के निवासी इमरतलाल बांके का स्वर्गवास दिनांक 28/08/2020 को हुआ। जिनकी श्रद्धांजली सभा में स्व. इमरलाल बांके के पुत्र कमलेश पटेल व राजेश पटेल द्वारा उनकी स्मृति में ग्राम में मांगलिक भवन निर्माण हेतु 5,227 वर्ग फिट भूमि एवं एक लाख रूपये दान किए साथ ही परिवारजनों द्वारा संजीवनी कल्याण समिति का गठन कर समिति के खाते में तीन लाख रूपये की राशि जमा कि गई, जिससे की ग्राम चारखेड़ा के ग्रामवासीयों के लिए आपात स्थिती एवं बडी बिमारीयों के उपचार हेतु उपयोग किया जोगा। समिति के खाते में जैसे-जैसे राशि बढती जावेगी वैसे-वैसे मरीजो का सहयोग किया जावेगा। हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा स्व. ईमरतलाल पटेल (बांके) को श्रद्धांजली अर्पीत की गई व उनके पुत्रो एवं परिवारजनों द्वारा अपने पिताजी की स्मृति में की गई इस पहल को सराहा गया।
इस अवसर पर सोहन उन्हाले, चुन्नीलाल रायखेरे, लीलाधर बांके, मदनलाल पटेल सहित गुर्जर समाज के गणमान्य नागरीक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।