US Open 2020: अमेरिका में खेले जा रहे यूएस ओपन 2020 के दौरान एक दुखद घटनाक्रम हुआ। इसकी सबसे बड़ी कीमत दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी और यूएस ओपन 2020 के सबसे बड़े दावेदार Novak Djokovic (नोवाक जोकोविच) को चुकाना पड़ी। दरअसल, प्री क्वार्टर फाइनल में Novak Djokovic का मुकाबला स्पेन के टेनिस स्टार पाब्लो कार्रेनो बुस्टा से चल रहा था। Novak Djokovic पहले राउड में 6-5 से पीछे थे। इसकी झल्लाहट उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने सर्विस करने से पहले गेंद को लाइन की ओर हिट किया, जो सीधे जाकर वहां खड़ी लाइन जज को जा लगी। गेंद लगने से महिला जज जमीन पर बैठ गईं। हालांकि Novak Djokovic तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचे और बाद में माफी भी मांगी, लेकिन आयोजकों को यह बात आस नहीं आई और Novak Djokovic को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। (नीचे देखिए वीडियो)
Novak Djokovic थे यूएस ओपन के प्रबल दावेदार
Novak Djokovic इस बार US Open 2020 के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। कारण – रोजर फेडरर और राफेल नडाल जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। Novak Djokovic ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगी, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें जबदस्त ट्रोल किया जा रहा है। इस तरह किसी भी ग्रैंड स्लैम से डिस्क्वॉलीफाई होने वाले वे दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1990 में जॉन मैकेनरो ऑस्ट्रेलियन ओपन से और 2000 में स्टफान कोबेक फ्रेंच ओपन से बाहर हो चुके हैं। उन्होंने लिखा, घटना से मैं दुखी हूं। मैंने महिला से बात की है। अच्छी बात यह है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। मैं माफी मांगता हूं।

