jhankar
ब्रेकिंग
हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की सरकार को चेतावनी, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्...

ताइवान के मिसाइल वैज्ञानिक की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, जांच शुरू

Taiwanese missile scientist Death : चीन और ताइवान के बीच चल रहे विवाद के बीच ताइवान के एक मिसाइल वैज्ञानिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ताइवान रक्षा एवं अनुसंधान विंग की अनुसंधान एवं विकास इकाई के उप प्रमुख Ou Yang Li-hsing शनिवार को सुबह होटल के एक कमरे में मृत मिले। ताइवान की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने भी मिसाइल साइंटिस्ट Ou Yang Li-hsing की मौत की पुष्टि कर दी है। जांच एजेंसी ने Ou Yang Li-hsing की मौत की जांच शुरू कर दी है।

Ou Yang Li-hsing ने इसी साल संभाला था कार्यभार

- Install Android App -

इस बीच समाचार एजेंसी रायटर्स ने भी जानकारी दी है कि ओ यांग ली हिंग फिलहाल दक्षिणी काउंटी पिंगटुंग की व्यावसायिक यात्रा पर थे। इसी दौरान वह होटल में रुके हुए थे। Ou Yang Li-hsing ने ताइवान के मिसाइल कार्यक्रम की देखरेख के लिए साल 2022 की शुरुआत में नेशनल चुंग-शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था।

मिसाइल क्षमता दोगुनी कर रहा है ताइवान

आपको बता दें कि चीन की ओर से संभावित खतरे को देखते हुए ताइवान का सैन्य-स्वामित्व वाला संगठन साल 2022 को अपनी वार्षिक मिसाइल उत्पादन क्षमता को दोगुना से अधिक 500 तक करने काम कर रहा है। ताइवान एक द्वीपीय देश है और चीन के बढ़ते सैन्य खतरे के रूप में अपनी युद्ध शक्ति को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। चीन ताइवान को अपना अंग बताता है।