मकड़ाई समाचार हंडिया। आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के सभी जिलों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है।ताकि आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में आम नागरिक भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए हर घर तिरंगा’अभियान के बारे में जन जागरूकता लाने के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए बुधवार को हंडिया में छात्र छात्राओं, शिक्षक, राजस्व अधिकारी तथा हंडिया पुलिस द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
ब्रेकिंग