jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

तीन तलाक : दहेज में नहीं मिली बाइक और गाड़ी तो गला दबाकर मारने का प्रयास

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तरप्रदेश। बुलंदशहर नगर की रहने वाली एक महिला ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल यह एक और नया तीन तलाक का मामला है। महिला ने गुहार लगाते हुए बताया कि नवंबर 2021 में उसकी शादी लोनी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी दान दहेज के साथ की गई थी। पूरे रीति रिवाज से बेटी को विदा किया गया था लेकिन शादी के बाद से ही लगातार दहेज की मांग बढ़ती जा रही थी। पहले बुलेट मोटरसाइकिल उसके बाद गाड़ी मांगी जाने लगी। यह सिलसिला चलता रहा। बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा, मारपीट की जाने लगी।

गला दबाकर मारने की कोशिश

- Install Android App -

इस  संबंध में कई बार दोनों तरफ के लोग बैठे और पंचायत भी हुई लेकिन शादी एक महीने न चली। दिसंबर 2021 में दहेज के लालची ससुराल वालों ने महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश की। उसके चीखने चिल्लाने पर पड़ोस के लोग जमा हो गए तो उसकी जान बच गई लेकिन उसके बाद ही उसे बुलंदशहर उसके मायके आकर रहना पड़ा, तभी से महिला अपने मायके रह रही थी और स्थितियों के सामान्य होने का इंतजार कर रही थी।

पति ने दिया तीन तलाक

अब महिला ने बताया कि ससुराल में न सिर्फ उसके साथ मारपीट की जाती थी बल्कि दहेज के लिए उत्पीड़न और उसके देवर और अन्य लोग उस पर गलत निगाह भी रखते थे। महिला ने अब बताया कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। महिला ने पुलिस में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।