ब्रेकिंग
देवास: विधायक शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने पुजारी से मांगी माफी: भाजपा संगठन ने दी विधायक शुक्ला को ह... हरदा: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंकलेक्टर श्री जैन ने मीटिंग में अधिकारिय... खुशखबरी! आज 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते होंगे मालामाल, साथ में पेंशन और सिलेंडर के पैसे भी! CM मो... Gold Price Today: मध्यप्रदेश में आज सोने और चांदी के दामो में आई गिरावट, यहाँ जाने आज के ताजा भाव, इ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट! लड़की बहिन योजना पर बड़ी खबर! क्या अब इन महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500? जानें पूरा मामला! खुशखबरी! CM मोहन यादव मंडला से 16 अप्रैल को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी!

तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत,घर में थी शादी , छा गया मातम

खंडवा: गुरुवार दोपहर दुल्हार फाटे के पास बाइक सवार दंपती को बस ने टक्कर मार कर रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनो पति पत्नी रिश्तेदारों के घर बच्चों की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे।। अचानक यह हादसा होने के बाद परिवार सदमे में है।
 पंधाना में पुलिस के अनुसार रुस्तमपुर में रहने वाले हौसीलाल और उनकी पत्नी संजू बाई बाइक से दूल्हार फाटे की ओर जा रहे थे। फाटे के पास उन्हें पीछे से तेज गति से आ रही भाटिया बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक से दंपती उछलकर रोड पर गिर पड़े। टक्कर के बाद बस ड्राइवर ने उन्हें घसीट भी दिया। घटना जिसने भी देखी उसकी रूह कांप उठी।

 आक्रोशित लोगों को देख आरोपी बस ड्राइवर भाग निकला। मौके पर जुटी भीड़ में से कुछ लोगों ने बस के कांच फोड़ दिए। गनीमत रही कि बस में बैठे यात्रियों को चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू में किया और फिर बस जब्त की। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने पुलिस से लापरवाह बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महाजन परिवार के बच्चों की शादी होने वाली थी। इसीलिए दंपती रिश्तेदारों को पत्रिका र बांटने के लिए निकले थे। पूरा परिवार हैं शादी की तैयारियों में लगा था। जिस घर में मंगल गीत जाने थे। वहा अब मातम छा गया। दोनो के शव को जिला अस्पताल लाया गया शव का पीएम कर परिजनो को सौप दिया गया। वही रूस्तमपुर में शोक की लहर छा गई।