jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

त्योहार पर घर आ रहे बेटे को लेने गए थे पिता, सड़क हादसे में मौत

घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई

- Install Android App -

बिलासपुर। मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम कटहा में बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुत्र को गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स में भर्ती किया गया है।

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह निवासी रूपराम निराला(45) का पुत्र नरेंद्र कुमार महाराष्ट्र में काम करता है। वह दिवाली पर घर आ रहा था। नरेंद्र बिलासपुर से मल्हार बस से पहुंचा। इसके बाद पिता को फोन कर बुलाया। रूपराम अपने बेटे को लेने मल्हार पहुंचे। मल्हार बस स्टैंड से बेटे को लेकर वापस अपने गांव केवटाडीह टांगर लौट रहे थे। बाइक सवार पिता-पुत्र शाम छह बजे ग्राम कठहा पहुंचे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना में रूपराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुत्र नरेंद्र कुमार गंभीर स्थिति में घायल हो गया। उसे डायल 112 की मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को सिम्स रेफर कर दिया गया। शाम होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटनाकारी वाहन को पहचानने की कोशिश कर रही है।