jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

दरिंदगी की हदें पार : मां ने 6 साल की मासूम बेटी के प्राइवेट पार्ट को खौलता हुआ तेल से जलाया

तेल चिमटे से लेकर बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जलाया

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के न्यू हैदरगंज से हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां एक सौतेली मां ने सारी हदें पार कर दी। महिला ने अपनी 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। परिजनों द्वारा मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस दंपति की पहले कोई संतान नहीं थी। 6 महीने पहले पिता ने बच्ची को गोद लिया था। परिजनों के मुताबिक बच्ची की सौतेली मां उस पर आए दिन जुल्म करती थी। हद तो तब हो गई जब इस महिला खौलता हुआ तेल चिमटे से लेकर बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जलाया।

मां ने कहा चाय से जली है

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता अजय कुमार खस्ता का ठेला लगाते हैं। जो अपने परिवार के साथ शांति नगर में रहते हैं। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने 7 फरवरी 2022 को इस बच्ची को गोद लिया था। 8 जुलाई ये बच्ची संदिग्ध हालात में जली हुई पाई गई। जब पिता ने इस बारे में मां से पूछा तो उसने कहा कि चाय से जल गई है। जब अजय की पत्नी अपने मायके चली गई तब बच्ची ने परिवार को पूरी घटना बताई।

पसंद नहीं थी बेटी

बच्ची ने बताया कि उसकी मम्मी ने उसे चिमटे से जला दिया है। बच्ची के इस खुलासे के बाद उसकी दादी, चाचा और फूफा थाने में मामले की शिकायत करने पहुंचे। इन्होंने पुलिस को बताया कि अजय ने अपनी पत्नी की सहमति से बच्ची को गोद लिया था। लेकिन उसके बाद महिला ने अचानक अपनी बच्ची को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परिजनों ने पूनम पर बच्ची का गला दबाने तक का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वो बच्ची को हमेशा मारती भी थी।