jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट किसानों के लिए जरूरी खबर, अब बिना ई-टोकन नहीं मिलेगा खाद मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां

देवास: सतवास मे पूर्व मंत्री दीपक जोशी का रैली निकालकर किया गर्मजोशी के साथ स्वागत, फलो से हुआ तुलादान

अनिल उपाध्याय
खातेगांव पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस पार्टी मे सम्मिलित होने के उपरांत प्रथम सतवास नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया। खुली जीप मे सवार पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं दीपक जोशी का कांग्रेस पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओं ने नगर मे विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार तथा मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूर्व मंत्रियों का फलो से तुलादान भी किया गया। सतवास मे कांग्रेस सेक्टर मंडलम कार्यकर्ताओं की बैठक मे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। बैठक को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जिलाध्यक्ष अशोक पटेल जिला प्रभारी धर्मेंद्र चौहान पूर्व विधायक कैलाश कुंडल आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर पीसीसी सदस्य मनोज होलानी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संगीता सुनील यादव संगठन प्रभारी बंसतीलाल मोदी सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर ओम पटेल ने किया तथा आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लाला पटेल ने माना। सतवास मे आयोजित सभा के दौरान पूर्व दीपक जोशी सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा का दामन छोड कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले तकरीबन 20 कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

- Install Android App -

कांटाफोड मे अभिषेक चंद्रकांत भट्ट परिवार द्वारा आयोजित मांगलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं दीपक जोशी का भट्ट परिवार द्वारा स्वागत किया गया। पूर्व मंत्रियों ने जिला कांग्रेस महामंत्री गुरमीत सिंह भाटिया के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता मे सम्मिलित होकर पत्रकारों से चर्चा की। बस स्टैंड पर जिला प्रवक्ता निर्मल पुरोहित मित्र मंडल आयोजित कार्यक्रम मे शिरकत की।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संगीता यादव पीसीसी सदस्य मनोज होलानी ,डॉ ओम पटेल, लक्ष्मीनारायण पवार, गौतम बंटू गुर्जर, मनीष चौधरी ,मुकेश पटेल, राजेश विश्नोई, सुनील यादव राजवीर सिंह कुडिया ,नारायण पटेल, अकबर खान ,मनीष पटेल, नरेंद्र सिंह राजावत मुकेश राजोरिया, चीमन बाता अजय गुर्जर, रोहित पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।