jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं

देहरादून के विकासनगर में खाई में पलटी बस, 12 की मौत, कई घायल

मकड़ाई समाचार देहरादून। उत्तराखंड में भयानक दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां देहरादून जिले के विकासनगर ब्लॉक में रविवार सुबह एक बस खाई में गिर गई जिसमें 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस  चकराता से विकासनगर की ओर आ रही थी तभी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत-बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है।

- Install Android App -

मामले पर पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे के पीछे ओवरलोडिंग एक वजह हो सकती है। बस छोटी थी, जिसमें 25 लोग सवार थे। कहा जा रहा है कि जिस रूट से ये बस निकल रही थी, वहां ज्यादा बस नहीं हैं, इसलिए इतनी बड़ी संख्या में लोग एक ही बस में सवार थे। बस में सवार सभी ग्रामीण एक ही गांव के बताए जा रहे है। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। आशंका है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।