jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

धनबाद में खनन के दौरान जमीन धंसी, कुछ श्रमिकों के दबे होने की आशंका

झारखंड : झारखंड के धनबाद में एक हादसा हो गया है। यहां एक कोयले की खदान में खनन के दौरान जमीन धंस गई। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अस्थायी रूप से बंद खनन पट्टा क्षेत्र के पास धनबाद में सुबह करीब साढ़े आठ बजे 60 फुट का ‘कच्चा’ सड़क ढह गया। इसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। हालांकि उपायुक्त धनबाद, झारखंड का कहना है कि अब तक कोई फंसे होने या कोई मौत / चोट की खबर नहीं मिली है। चिरकुंडा थाना अंतर्गत डुमरीजोड़ गांव के पास अवैध खनन के दौरान जमीन धंस गई।

- Install Android App -

भू धंसान का दायरा 50 मीटर के क्षेत्र में है। हादसे में कई लोगों के दबे होने की भी सूचना मिल रही है। बताया जाता है कि चिरकुंडा थाना अंतर्गत चांच पंचायत के डुमरीजोड़-चांच लाइन पार में अचानक रेल लाइन का रास्ता तेज आवाज के साथ धंस गया। डुमरीजोड़ में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा था। इसकी डोजरिंग बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कराई गई थी, लेकिन तस्करों कर ओर से लगातार खनन जारी था।

गुरुवार की सुबह 8 बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई। हाई टेंशन तार समेत बिजली का पोल भी इसकी चपेट में आ गया। इसके कारण नूतनग्राम, चांच, पतलाबाड़ी, बूट बाड़ी में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं सड़क धंसने से डुमरीजोड़, बाबू डंगाल, लाइन पार, बूट बाड़ी के लोगों के समक्ष नई समस्‍या उत्‍पन्‍न हो गई है।