jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

नई प्राइवेसी शर्ते नहीं मानी तो डिलीट हो जाएगा वॉट्सऐप अकाउंट

Whatsapp New Policy : दुनिया के सबसे लोकप्रिय ऐप में शामिल WhatsApp ने यूजर्स के लिए नियम एवं शर्तों को अपडेट कर दिया है। इसमें नई प्राइवेसी पॉलिसी भी शामिल है। नए नियम 8 फरवरी से लागू होंगे। इस पॉलिसी के तहत WhatsApp ने यूजर डाटा को इस्तेमाल करने के तरीके में बदलाव करने की जानकारी दी है। अब WhatsApp यूजर्स को पॉप-अप मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें लिखा है कि नए नियम 8 फरवरी से प्रभावी होंगे। यूजर्स को मिल रहे इस संदेश में बताया जा रहा है कि WhatsApp किस तरह से यूजर डाटा का इस्तेमाल करेगा, फेसबुक से जुड़ी कंपनियां WhatsApp चैट का किस तरह इस्तेमाल कर सकेंगी। WhatsApp के इस्तेमाल के लिए इन नियम एवं शर्तों को स्वीकार करना होगा। स्वीकार नहीं करने वालों का खाता डिलीट कर दिया जाएगा।

- Install Android App -

WhatsApp के अनुसार, छोटे कारोबारियों की मदद के लिए नियमों में बदलाव किया जा रहा है। अपडेट नियमों में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इनसे प्राइवेसी को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता भी जाहिर होती है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पिछले दिनों इस बात का संकेत दिया था कि WhatsApp, इंस्टाग्राम एवं मैसेंजर को एक दूसरे के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। पिछली बार 2016 में WhatsApp ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की थी। भारत में WhatsApp के 40 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं।

WhatsApp की नई नीति पर सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं

WhatsApp की नई नीति पर सोशस मीडिया में जबरदस्त चर्चा है। Funny Memes बनाकर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ट्विटर पर #WhatsappPrivacy ट्रेंड कर रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने मंगलवार को ऐप नोटिस के जरिए एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को बदलाव की जानकारी दी। नई गोपनीयता नीति और सेवा की शर्तों में सबसे उल्लेखनीय परिवर्तन यह है कि व्हाट्सएप फेसबुक और उसकी सहायक कंपनियों के साथ कैसे जानकारी साझा सकेगा।